HomeTrendingनौगावां सादात के दो भाई सऊदी में गिरफ्तार

नौगावां सादात के दो भाई सऊदी में गिरफ्तार

-

मां-बाप ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री से रिहाई की गुहार लगाई


अमरोहा। नौगावां सादात कस्बे के दो सगे भाईयों को सऊदी अरब में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके माता-पिता ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से अपने बेटों मोहम्मद जफर और मोहम्मद राहिब की सुरक्षित रिहाई और वतन वापसी के लिए हस्तक्षेप की अपील की है।

परिवार के अनुसार, बड़ा बेटा मोहम्मद जफर पिछले दो वर्षों से सऊदी अरब में प्लंबर का काम कर रहा था। वह दूसरी बार रोजगार के लिए वहां गया था। उसका छोटा भाई मोहम्मद राहिब लगभग एक वर्ष पहले अपने भाई के साथ काम करने के लिए सऊदी पहुंचा था। करीब तीन महीने पहले सऊदी पुलिस दोनों भाइयों को अपने साथ ले गई, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जब पत्रकारों की टीम उनके घर पहुंची, तो मां फरजाना और पिता हसन अब्बास ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। फरजाना ने बताया कि उनके पति हसन अब्बास भी पहले सऊदी अरब में काम करते थे, लेकिन लगभग सात साल पहले एक दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। आॅपरेशन के बाद वे पैरालाइज हो गए और अब बिस्तर पर हैं।

हसन अब्बास की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पत्नी फरजाना निभा रही हैं। परिवार का कहना है कि घर की आर्थिक जिम्मेदारी दोनों बेटों के कंधों पर थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद से पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। फरजाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से भावुक अपील की है कि उनके बेटों के बारे में जानकारी जुटाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराया जाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts