Homeदिल्ली-एनसीआर जन-सुनवाई में प्रबन्ध निदेशक ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएँ

 जन-सुनवाई में प्रबन्ध निदेशक ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएँ

-

विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर एवं विद्युत लाईन आदि से जुडी 31 शिकायतें प्राप्त


मेरठ, गाजियाबाद एवं बुलन्दशहर सहित विभिन्न जनपदों से पहुँचें उपभोक्ता


मेरठ। संभव कार्यकम के अन्तर्गत आज डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई मे प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को  सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे मुख्य रूप से मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया विद्युत कनेक्शन तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि जन-सुनवाई केवल शिकायतें प्राप्त करने का माध्यम नही बल्कि उपभोक्ताओं और निगम के बीच संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाए।

जन-सुनवाई मे मेरठ, सहारनपुर, बुलन्दशहर एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही इस अवसर पर श्री आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)।

 पी०के० सिंह,  मो० सगीर मुख्य अभियन्ता,  राजकुमार मुख्य अभियन्ता,  गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता,  गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता,  रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts