Homeउत्तर प्रदेशMeerutबस स्टैंड पर महिला ने आॅटो चालक को पीटा

बस स्टैंड पर महिला ने आॅटो चालक को पीटा

-


पैसों के विवाद में बरसाईं चप्पलें, पुलिस चौकी के सामने हुई मारपीट

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के ठीक सामने एक महिला और आॅटो चालक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने आॅटो चालक पर चप्पलों से हमला कर दिया। इस घटना से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह विवाद किसी भुगतान को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। कुछ ही देर में महिला ने अपना आपा खो दिया और आॅटो चालक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। उन्होंने महिला को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। यह पूरी घटना बस स्टैंड पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, लेकिन चौकी से कोई भी पुलिसकर्मी बाहर नहीं आया, जिससे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि यदि विवाद और बढ़ता तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मवाना पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आॅटो चालक की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और आॅटो के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाकर पूछताछ के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts