मेरठ। शुक्रवार, 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महावीर विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा इसमें सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महावीर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों—आयुर्वेद संकाय, फार्मेसी संकाय, कृषि विज्ञान संकाय, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संकाय, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय, कंप्यूटर अनुप्रयोग संकाय, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय, कला एवं मानविकी संकाय, विधि अध्ययन संकाय, नर्सिंग संकाय तथा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय—की छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
इस आयोजन के सफल संचालन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों एवं समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक-मुक्त रखने तथा जल संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष संदेश भी दिए गए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
महावीर विश्वविद्यालय का यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।


