Homeदिल्ली-एनसीआरमोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का प्लान तैयार

मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का प्लान तैयार

-

सोशल मीडिया की बजाय घर-घर संपर्क होगा


नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी ने बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है। सोमवार को दिल्ली इखढ हेडक्वार्टर में सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।

इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और राज्यों में पार्टी की गतिविधियों पर भी मंथन हुआ। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी ने नई रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी की इस बड़ी बैठक में सोशल मीडिया पर निर्भरता कम करने और पार्टी की पारंपरिक ताकत घर-घर संपर्क अभियान को फिर से मजबूती से लागू करने पर जोर दिया गया। मीटिंग में पार्टी ने फैसला लिया कि सभी संपर्क अभियानों में पार्टी, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता दी जाए। साथ ही कार्यकतार्ओं से प्राप्त सूचनाओं और फीडबैक पर ही भरोसा रखा जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में कार्यकतार्ओं की समस्याओं और चिंताओं का ध्यान रखें तथा उनमें किसी भी तरह की निराशा या हताशा का भाव नहीं आने देना चाहिए। बता दें कि यह बैठक पार्टी को आगामी चुनावी वर्ष में पूर्ण रूप से तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts