Homeउत्तर प्रदेशLucknowआजमगढ़ सपा का गढ़, यहीं से पकड़े जाते हैं आतंकी

आजमगढ़ सपा का गढ़, यहीं से पकड़े जाते हैं आतंकी

-

मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा


लखनऊ। आजमगढ़ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मामले में यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सभी आतंकी आजमगढ़ से ही पकड़े जाते है। राजभर ने कहा कि आजमगढ़ तो सपा का गढ़ है और वहां से ही आतंकी पकड़ा गया है।

ओपी राजभर ने कहा सपा के गढ़ में आतंकवादी ही पैदा होते है। राजभर ने यूपी एटीएस की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम एटीएस की कार्रवाई की सराहना करते हैं। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ का नाम आने के बाद तो समाजवादी पार्टी का नाम आता है। सपा वाले पनाह देते हैं तभी ये लोग यहां रहते हैं। हम आतंकियों को निकालने का काम करेंगे। यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था|

बता दें कि यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े तत्वों के लिए काम करने का आरोप है।

एटीएस के अनुसार, पाकिस्तान स्थित हैंडलर सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को जोड़कर उन्हें धन और धार्मिक उकसावे के जरिए कट्टरपंथी बनाने तथा स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आजमगढ़ निवासी मोहम्मद शेख व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा हुआ था और उसकी विचारधारा से प्रभावित होकर जिहाद संबंधी बातें करता था। वह अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा था।

एटीएस के मुताबिक, आरोपी को गैंग के हैंडलरों अजमल गुजर और रजा पाकिस्तानी द्वारा संचालित किया जा रहा था। उसे एक राजनीतिक दल की महिला नेता की हत्या करने के लिए प्रेरित किया गया था और बाद में किसी बड़े मिशन में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts