HomeDelhi Newsदिल्ली में पकड़े गए 9 आतंकी, हथियार बरामद, बड़े आतंकी हमले की...

दिल्ली में पकड़े गए 9 आतंकी, हथियार बरामद, बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम

-

  • दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम
  •  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद।

नई दिल्ली : दिल्ली में पकड़े गए 9 आतंकियों के तार दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ रहे हैं। इन आतंकियों के निशाने पर देश की पावरफुल जगहें थीं। लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी से देश में एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। इनका मकसद दिल्ली , मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था। गिरफ्तार किए गए आतंकी दिल्ली , मुंबई ,पंजाब से हैं। कुछ लोग विदेशी भी हैं। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है। सभी गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे।

 

 

आतंकियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे। उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही पाकिस्तान से लाया गया विस्फोटक भी बरामद किया गया है. ग्रेनेड और कई हथियार भी इनके पास से मिले हैं।

इन जगहों पर हमले की साजिश नाकाम

  • पावर प्लांट

  • न्यूक्लियर प्लांट

  • बिजली घर

  • एयरपोर्ट

  • रेलेव स्टेशन

पकड़े गए आतंकी देश के पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने साजिश रच रहे थे। इनमें ज्यादातर वह जगहें हैं, जहां बड़ी संख्या में भीड़ होती है।

पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक भी जब्त

पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक भी बरामद कर लिया गया है। बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत के लोगों को ही देश को दहलाने की साजिश के लिए इस्तेमाल कर रही थी। ताकि बाहर से लोग भेजने का जोखिम भी न उठाना पड़े और अपने नापाक मंसूबों में वह कामयाब आसानी से हो सके। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए सभी 9 आतंकियों को धर दबोचा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts