HomeAccident Newsट्रक-डंपर में टक्कर, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले

ट्रक-डंपर में टक्कर, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले

-

– पुलिस ने डंपर से दोनों के कंकाल बाहर निकाले, हाईवे पर 5 किमी. लंबा जाम लगा।

गोरखपुर। कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर गुरुवार सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। ट्रक सड़क पर पलट गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। जबकि ट्रक चालक और खलासी घायल अवस्था में नीचे कूद गए।
पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 घंटे में आग बुझाई। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने डंपर के अंदर से चालक-क्लीनर के कंकाल बाहर निकाले। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर 5 किमी. लंबा जाम लग गया। हादसा थाना रामगढ़ताल क्षेत्र में हुई।

 

गोरखपुर

 

कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह 5 बजे हाईवे पर एक डंपर रॉग साइड पर आ गया। डंपर में डस्ट थी। अजवनिया गांव के पास डंपर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। उसमें आग लग गई।

आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया। टक्कर से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। टक्कर के बाद डंपर चालक और क्लीनर फंस गए। इस कारण से दोनों आग में जिंदा जल गए। वहीं ट्रक चालक और खलासी घायल अवस्था में वाहन से नीचे कूद गए।
हादसे के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा।

वहीं डंपर के अंदर देखा तो चालक और क्लीनर पूरी तरह से जल चुके थे। उनका कंकाल बचा था। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के तुरंत बाद फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 5 किमीं लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक और डंपर को सड़क से हटवाया। इसके बाद जाम खुला। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts