राजस्थान। अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जब एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही पलों में वह आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जिनमें एक स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। हादसा बोराडा पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह करीब 5.30 बजे हुआ, जो अजमेर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारी हर संभावित पहलू की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोराडा के पास काशीर और बोराडा गांवों के बीच हुई। इसके साथ ही जांचकतार्ओं ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई है। वहीं हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि पुलिस सभी कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आग लगने का सही कारण सामने नहीं आ जाता, तब तक इसे हत्या के संभावित मामले के तौर पर भी देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी चलते समय ही उसमें अचानक आग लगी और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी रवश् को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलने पर तुरंत दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, लेकिन जब तक राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाता, तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था और उसमें सवार सभी लोगों की गंभीर रूप से जलने के कारण मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच और जिला परिषद सदस्य रामसिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, उनकी पत्नी और उनकी भतीजी महिमा के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।शुरूआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि पूसी देवी ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि रामसिंह चौधरी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

