HomeCRIME NEWSमेरठ में एसएसपी का बड़ा एक्शन, खरखौदा इंस्पेक्टर सस्पेंड

मेरठ में एसएसपी का बड़ा एक्शन, खरखौदा इंस्पेक्टर सस्पेंड

-

सदर बाजार और भावनपुर थाना प्रभारियों को मिली सख्त चेतावनी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस व्यवस्था को लेकर बुधवार को एसएसपी अविनाश पांडेय ने बड़ा एक्शन लेते हुए खरखौदा थाना प्रभारी राजपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं, काम में लापरवाही पाए जाने पर सदर बाजार और भावनपुर थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि बुधवार को एसएसपी अविनाश पांडेय वायरलेस सेट पर सभी थाना प्रभारियों की ब्रीफिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खरखौदा थाना प्रभारी से दो दिन पहले दर्ज हुई एक गुमशुदगी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन थाना प्रभारी राजपाल सिंह मामले की जानकारी नहीं दे सके और उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट से अनभिज्ञता जताई।
थाना प्रभारी का जवाब सुनते ही एसएसपी नाराज हो गए। उन्होंने वायरलेस सेट पर ही सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। एसएसपी ने साफ कहा कि गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामलों में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले खरखौदा क्षेत्र के एक परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुमशुदगी को लेकर शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। जब थाना प्रभारी ही मामले से अनजान निकले तो एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया।
इसके अलावा सदर बाजार और भावनपुर थाना प्रभारियों को भी कार्य में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts