HomeCRIME NEWSपिता ने सौतेली माँ के साथ मिल कर नाबालिग की हत्या की

पिता ने सौतेली माँ के साथ मिल कर नाबालिग की हत्या की

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी सौतेली पत्नी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के दौरान सौतेली मां ने बच्ची का मुंह तकिये से दबाए रखा, ताकि वह चीख न सके।

बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या के बाद आरोपी पिता ने मामले को छिपाने के लिए चुपचाप बृजघाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के मामा और मामी ने परिजनों पर शक जताते हुए विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने उनके साथ मारपीट भी की।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के सामने आरोपी टूट गया और पूछताछ में सौतेली मां की भूमिका का भी खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों में भी वारदात को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts