– श्री गोरखनाथ सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शहर में 25 स्थानों पर रखें मिट्टी के बर्तन।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। सामाजिक सरोकार से जुडे श्री गोरखनाथ सेवा संस्थान ने एक कदम और आगे बढाते हुए बेजुगान परिंदो की सेवा की। संस्थान की ओर से 25 स्थान पर पक्षियों के लिये पानी के बर्तनो की दाने और पानी की व्यवस्था की गई।

संस्थान के अध्यक्ष बुद्धप्रकाश ने कहा कि, भीषण गर्मी के इस समय में जहां मनुष्य की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बेजुगान पशु पक्षियो के लिये आगे आए और उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था कर उनका जीवन बचाने में सहयोग करें। उन्होने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरो की छत पर भी पानी के बर्तन जरूर रखे और समय समय पर उनका पानी बदलते रहे।
संस्थान के सदस्यो ने कमिश्नरी पार्क के अलावा आस-पास के प्रमुख स्थान पर भी पक्षियो के लिये पानी के बर्तन रखें और सेवा का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर जूही त्यागी, अध्यक्ष यतार्थ के सारथी, शिवानी, पायल, मनीषा छावडा, परवीन भगवाने, अंकित चिन्डालिया, विनय, अब्दुल, अजीज ठेकेदार, नौशाद डॉन, बाबूराम, रविन्द्र कुमार, पवन, राजकुमार सिद्धार्य, जितेन्द्र विन्डालिया ज्योतिषाचार्य आदि मौजूद रहे।

