Homeउत्तर प्रदेशMeerutसामाजिक न्याय यात्रा से की जाएगी भाजपा पर चोट

सामाजिक न्याय यात्रा से की जाएगी भाजपा पर चोट

-

– यात्रा की तैयारी को लेकर बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय जेल रोड पर जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में सिख समाज की सामाजिक न्याय यात्रा और पीडीए पंचायत को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। सिख समाज की सामाजिक न्याय यात्रा समाज में समानता, सौहार्द और भागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं अल्पसंख्यकों की लगातार उपेक्षा हो रही है. जिससे आम जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी पीडीए पंचायतों के माध्यम से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता को जागरूक करने का कार्य करेगी। वहीं, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और संविधान बचाने की लड़ाई में अग्रणी रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और आने वाले समय में पीडीए समाज एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts