Homeदेश51 हजार युवाओं को पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

51 हजार युवाओं को पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

-

– देशभर में 19वां रोजगार मेला आज।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19वें रोजगार मेले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं। कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कड़ा परिश्रम जरूर किया होगा। इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके परिवार जनों को बधाई देता हूं।

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो भारत की युवा ताकत की चर्चा करता हूं। मैं एक नए संकल्प की बात करता हूं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के तहत देश अलग-अलग सेक्टर में निवेश कर रहा है। इससे युवाओं के रोजगार के लिए लाखों अवसर बन रहे हैं। आने वाले समय में भारत की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट दुनिया में अपना परचम लहराएगी। इसमें बड़ी संख्या में भारत के नौजवानों का सामर्थ्य होगा। स्वाभाविक है कि इससे रोजगार मिलेगा। भारत आज शिप बिल्डिंग से लेकर शिप रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग का इको सिस्टम बना रहा है। भारत आज एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अभी 2 दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा करके लौटे हैं। इस दौरान उनकी कई बड़ी कंपनियों के नेताओं से बातचीत हुई। उन्होंने महसूस किया कि पूरी दुनिया भारत के प्रभाव और तकनीकी प्रगति को लेकर बहुत उत्साहित है। आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। भारत भी दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है, जिसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, उनका सामर्थ्य विकसित हो और साथ ही मैं चाहता हूं कि मेरे देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले।

रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों में भी युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी। सरकार का मानना है कि रोजगार मेले से युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने के साथ-साथ देश की प्रशासनिक और विकास संबंधी व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने और रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts