Homeउत्तर प्रदेशMeerutबृजेश सिंह बने रहेंगे मेरठ के एडीएम सिटी

बृजेश सिंह बने रहेंगे मेरठ के एडीएम सिटी

-

– शासन ने तबादला निरस्त किया, अनिरुद्ध प्रताप मुजफ्फरनगर एडीएम वित्त बने।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एडीएम सिटी पद को लेकर पिछले सात दिनों से जारी असमंजस की स्थिति शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई। शासन ने बृजेश सिंह का तबादला निरस्त कर दिया है, जिसके बाद वह मेरठ में इसी पद पर बने रहेंगे। वहीं, अयोध्या से मेरठ स्थानांतरित किए गए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अब मुजफ्फरनगर का एडीएम वित्त नियुक्त किया गया है।

 

 

यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब पिछले शुक्रवार को शासन ने प्रदेश में 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इन तबादलों में मेरठ के एडीएम सिटी और एडीएम वित्त भी शामिल थे। एडीएम वित्त के पद पर तो नए अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने अपना कार्यभार नहीं छोड़ा था।

इसी बीच, अयोध्या से मेरठ में तैनात किए गए अनिरुद्ध प्रताप सिंह कार्यभार ग्रहण करने के लिए मेरठ पहुंच गए थे। जनपद में एक ही पद पर दो अधिकारियों की मौजूदगी से सात दिनों तक असमंजस की स्थिति बनी रही।

शासन ने बृजेश सिंह के मेरठ से तबादले के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही उन्हें मेरठ के एडीएम सिटी के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। अयोध्या से आए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अब मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त के पद पर नई तैनाती दी गई है।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने शासन के इस नए आदेश की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मेरठ के एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ही रहेंगे। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से कोई आवेदन नहीं किया गया था, यह पूरी तरह से शासन का ही निर्णय है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts