Homeउत्तर प्रदेशMeerutगर्मी में मेरठ के शास्त्रीनगर में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

गर्मी में मेरठ के शास्त्रीनगर में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

-

– बीते दिन अन्य व्यापारियों ने भी किया समर्थन, भगवान से भी कर रही प्रार्थना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर 4 में पिछले 1 महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा है धरना लगातार जारी है। बीते दिन जहां सेक्टर दो की महिलाओं के धरने को अन्य व्यापारियों का भी सहयोग मिला और कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखकर भी धरना स्थल पर बैठे। लेकिन महिलाएं दिन भर धरने पर बैठी और अन्य व्यापारी कुछ देर बैठने के बाद ही चले गए।

 

 

इसी के साथ-साथ सेक्टर 4 में भी लगातार महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा । सेक्टर 4 की महिलाएं सुबह पहले मां चंडी देवी के मंदिर पहुंची और वहां पूजा अर्चना करने के बाद धरने पर बैठी। बीते दिन भी उन्होंने हनुमान चालीसा का जाप कर अपने धरने की शुरूआत की थी। सेक्टर 4 की महिलाएं पहले भगवान से प्रार्थना करती हैं और उसके बाद धरने पर बैठती हैं।

सेक्टर 2 में चल रहे धरने पर भी इस्कॉन मंदिर की टीम पहुंची थी और उन्होंने वहां भजन करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बचाने की गुहार लगा थी। महिलाओं का कहना है कि हम न सिर्फ जनप्रतिनिधियों के पास जा रहे हैं बल्कि भगवान से भी लगातार अपने मकान को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

दोनों जगह धरने पर बैठी महिलाओं की मांग सेट बैक ही है उनका कहना है कि उनके मकान इतने बड़े नहीं है जिसमें वह सेटबैक भी छोड़ सकें। इसलिए वह अपने मकान को बचाने के लिए सड़कों पर बैठी है। जब तक उनको लिखित में आश्वासन नहीं मिलता प्रदर्शन जारी रहगा।

सेक्टर 2 और सेक्टर 4 को छोड़कर बाकी जगह सेटबैक छोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्केट में चारों लोग अपने प्रतिष्ठानों को सेटबैक के अनुसार ध्वस्त करते दिखाई दे रहे हैं। वही बीच-बीच में आवास विकास की टीम सर्वे के लिए आती है तो कई जगह उनका विरोध हो जाता है जिसके बाद में ठीक वापस लौट जाती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts