Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: एनसीआरटीसी ने बढ़ाए दो ट्रेनों के आठ चक्कर

Meerut News In Hindi: एनसीआरटीसी ने बढ़ाए दो ट्रेनों के आठ चक्कर

-

– पीक आॅवर्स में बढ़ाई गई ट्रेन और ट्रिप्स, यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते लिया फैसला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर पीक आवर्स के दौरान नमो भारत की 8 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स बढ़ा दिए हैं। ये फैसला ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। ताकि सफर के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो उनको पूरी सुविधा रहे। इसलिए एक्स्ट्रा ट्रेन और ट्रिप्स दोनों बढ़ा गए हैं। आज शुक्रवार से पीक आवर्स के दौरान आठ अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स की शुरूआत की है। ये अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को अधिक ट्रेन सेवा प्रदान कर स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को प्रबंधित करने और कॉरिडोर पर सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और सुदृढ़ करने में सहायता प्रदान करेंगी।

 

 

अब सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे के बीच तथा शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे के बीच पीक आवर्स में सराय काले खाँ से मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच आठ अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स उपलब्ध होगी। इसके लिए अलग से दो और ट्रेनें कॉरिडोर पर चलेंगी।

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना लगभग एक लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं। ये ट्रेनें मेरठ साउथ से सराय काले खां स्टेशन तक दौड़ेंगी दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नया कदम उठाया है।

दरअसल, पीक आवर्स में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं कुछ यात्री सीट न मिलने की आशंका से वैकल्पिक वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। शुक्रवार सुबह से ही इस नई सुविधा की शुरूआत हो गई। सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच तथा शाम पांच बजे से सात बजे के बीच पीक आवर्स में सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक आठ अतिरिक्त फेरे लगेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts