HomeAccident NewsFirozabad Accident: एक्सप्रेस-वे पर एसी बस में आग, ड्राइवर जिंदा जला

Firozabad Accident: एक्सप्रेस-वे पर एसी बस में आग, ड्राइवर जिंदा जला

-

– शीशा तोड़कर कूदे यात्री, 27 यात्री जख्मी, कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी बस।

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात दो बजे डंपर और एसी बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे बस ड्राइवर की जलकर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर समेत 27 यात्री घायल हैं।
28 यात्रियों से भरी समय शताब्दी ट्रैवल की बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी। हादसा मटसेना थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले बालू से भरा डंपर डिवाइडर से टकराया, इसके बाद पीछे से आ रही बस डंपर में जा भिड़ी।

 

 

बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने शीशे तोड़कर कूद गए। सड़क पर गिरने से किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर, जबकि कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर 10 मिनट में दमकल विभाग की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बस में फंसे तीन यात्रियों को बाहर निकाला। करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद जब बस की जांच की गई तो चालक शंभू का शव स्टेयरिंग में फंसा मिला। शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि केवल हड्डियां ही बची थीं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज और शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है।

कानपुर के रहने वाले घायल यात्री मुकेश ने बताया कि मैं अपनी बहन के साथ वृंदावन जा रहा था। हादसे के वक्त हम लोग सो रहे थे। नींद खुली तो देखा कि पैर से खून निकल रहा है। लोग चिल्ला-चिल्लाकर रो रहे थे। मैंने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

घायल कंडक्टर ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस-वे पर डंपर खड़ा था। ड्राइवर को डंपर दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। आग लगने से मैं झुलस गया। बस से कूदते समय मुझे चोट भी आ गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts