Homeउत्तर प्रदेशMeerutमृत मवेशी ठेके की आड़ में मिनी कमेला, मीट बरामद

मृत मवेशी ठेके की आड़ में मिनी कमेला, मीट बरामद

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर ग्राम प्रधान पति विकास के अनुसार जलालपुर के जंगल में ही काली नदी किनारे बंद पड़े मुर्गी दाना प्लांट में भारी मात्रा में मीट की सूचना मिली। जहां ग्राम प्रधान सहित गांव के अन्य ग्रामीण व हिंदू संगठन के बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख नकुल गुर्जर के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। जहां मौके से भारी मात्रा में जगह-जगह मीट व पशुओं के अवशेष बिखरे मिले।

हिंदू संगठन पदाधिकारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मीट को कब्जे में ले लिया तथा मौके से गोदाम स्वामी मेरठ के मवाना रोड निवासी राकेश व दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों ने पुलिस पूछताछ में मृत मवेशी ठेका संचालित करना बताया। लेकिन मौके पर मिले कई फ्रिजरो व जगह-जगह फैला पड़ा करीब 25 कुंतल मीट पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने मृत मवेशी ठेके की आड़ में अवैध रूप से मिनी कमेला संचालित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मृत मवेशियों के साथ-साथ अवैध कटान कर मीट को बाजार में बेचने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मीट को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts