HomeCRIME NEWSसगाई के चार दिन बाद युवती की हत्या

सगाई के चार दिन बाद युवती की हत्या

-

– घर से आॅफिस के लिए निकली थी, सुशांत गोल्फ सिटी के जंगल में मिला शव।

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 साल की लड़की की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी गई। लड़की के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच से लग रहा है कि लड़की की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

लड़की की 14 मई को सगाई हुई थी। 17 मई को सुबह 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें एक अज्ञात लाश की तस्वीर दिखाई। मां ने तस्वीर देखकर बेटी शिवानी सिंह (22) की शिनाख्त की।

शिवानी अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड में किराए के मकान में रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मां गीता घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं, जबकि पिता शटरिंग का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।

मृतक शिवानी की मां गीता सिंह ने बताया कि बेटी एक रियल एस्टेट कंपनी के आॅफिस में काम करती थी। रविवार को घर से आॅफिस जाने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में पुलिस के पास पहुंचे तो मौत की खबर लगी।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस लड़की की कॉल डिटेल, घर और दफ्तर के आसपास सीसीटीवी फुटेज, आखिरी लोकेशन के आधार पर सुराग जुटा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण साफ नहीं हो सके हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts