Homeउत्तर प्रदेशMeerutबढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा और कांग्रेस का हल्ला बोल, मेरठ कलक्ट्रेट...

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा और कांग्रेस का हल्ला बोल, मेरठ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-

– दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं सपाई भी विधायक शाहिद मंजूर और जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे।

 

 

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि, केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। कार्यकतार्ओं ने गैस सिलेंडर, सब्जी की टोकरी और खाली थाली लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, 2014 में जो सिलेंडर 400 रुपये का था, आज 1100 रुपये पार कर गया है। दाल, तेल, आटा जैसी रोजमर्रा की चीजें गरीब की पहुंच से बाहर हो रही हैं।

 

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकतार्ओं को कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एडीएम सिटी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता आज लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है।

 

 

खाद्य पदार्थों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं तथा दैनिक जरूरतों के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे आम नागरिक, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यम वर्ग आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जबकि, इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के दामों में अचानक वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का कार्य किया गया है।

प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के करोड़ों छात्रों एवं उनके अभिभावकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि, लगातार हो रहे पेपर लीक यह दशार्ते हैं कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाए रखने में पूर्णत: विफल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts