HomeAccident Newsनदी में ट्रैक्टर से रील बना रहे युवक की मौत

नदी में ट्रैक्टर से रील बना रहे युवक की मौत

-

– स्टेयरिंग फंसाकर गोल-गोल घुमा रहा था, खुद नहाने कूदा, अचानक टायर चढ़ा।

पीलीभीत। नदी में ट्रैक्टर से जानलेवा स्टंट करने चक्कर में युवक की मौत हो गई। स्टंटबाजी के दौरान युवक बीच नदी में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और जेसीबी की मदद से युवक और ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया। हालांकि, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी. दूर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर में हुई।

 

पीलीभीत

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक रील बनाने के लिए ट्रैक्टर से नदी में उतरा था। अचानक हादसा हो गया। कुछ दूर खड़े लोगों ने उसका वीडियों रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना बिलसंडा क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव निवासी राजेश (28) ट्रैक्टर चालक था। वह निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम ऊन कला निवासी नदीम का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को राजेश ट्रैक्टर लेकर काम के सिलसिले में घुंघचिहाई जा रहा था।

रास्ते में दियोरिया क्षेत्र में कामघाट पुल के पास देवहा नदी किनारे पहुंचा। उसने ट्रैक्टर नदी में उतार दिया और पानी में गोल-गोल घुमाने लगा। इसके बाद वह कपड़े निकालकर नदी में कूद गया। इसी दौरान ट्रैक्टर नदी में ही घूमता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टंट के दौरान अचानक ट्रैक्टर एक मिट्‌टी के टीले से टकराकर पलट गया। राजेश उसके नीचे आ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर और राजेश दोनों डूब गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकलवाया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts