HomeTrendingनीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

-

– सीबीआई करेगी जांच, पेपर लीक के बाद एनटीए ने लिया फैसला।

नई दिल्ली: पेपर लीक करने के कारण नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द कर दी गई है। पेपर लीक के बाद एनटीए ने ये बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। पेपर लीक की जांच सीबीआई करेगी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि ये परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
एनटीए के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ मामलों और जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्टों के बाद यह पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।

 

 

इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने व्यापक जांच के लिए केस केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है। एनटीए ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा।

एजेंसी ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को परेशानी होगी, लेकिन यह फैसला छात्रों के हित और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी था। मई 2026 के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य होंगे।

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि मई 2026 सत्र के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे। छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों पर जारी जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

जयपुर से मनीष नाम के युवक को हिरासत में लिया गया

जयपुर से सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीट पेपर लीक मामले में जयपुर से मनीष नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है। पेपर जयपुर के प्रिंटिंग प्रेस में छपने आया था। वहीं से पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts