Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कपड़ों के गोदाम में आग लगने...

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कपड़ों के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

-

  • कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग,
  • दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास मंगलवार तड़के कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

 

 

इत्तेफाक नगर निवासी सईद धोबी का दो मंजिला मकान उस्मानिया मस्जिद के पास स्थित है। इस मकान में वह कपड़े धोने की मशीनें और धुलाई के लिए आने वाले टेंट व अन्य कपड़े रखता था। जबकि सईद अपने परिवार के साथ कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को जगाया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग लगने के दौरान गोदाम में रखे बड़ी मात्रा में कपड़े, मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सईद का कहना था कि उसके मकान में बिजली का कनेक्शन नहीं था किसी ने रंजिशन उसके मकान में आग लगाई है। वही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts