Homeउत्तर प्रदेशMeerutबीएसएनएल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

बीएसएनएल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बीएसएनएल कार्यालय में आल इंडिया बीएसएनल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भारत संचार निगम लिमिटेड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एक राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो संगठन की स्थापना बीएसएनल पेंशनर्स के अधिकारों, कल्याण एवं सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान कर्मचारियों के कार्यकाल और सेवाओं को याद किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्थान की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने बीएसएनएल की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। सम्मान समारोह का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सम्मान के लिए बीएसएनएल प्रशासन का आभार जताया।

अंत में सभी ने कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने बताया कि, यू.पी. (वेस्ट) परिमंडल, मेरठ इकाई देश के सक्रिय परिमंडलों में से एक है, जो मेरठ, गाज़ियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, बागपत एवं आसपास के क्षेत्रों के बीएसएनल सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा में सतत् कार्यरत है। संगठन पेंशन, चिकित्सा सुविधा, ग्रेच्युटी एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के लिए अपने सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है तथा उनके जीवन को सम्मानजनक बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि, यह समारोह उन विभूतियों के सम्मान में आयोजित किया गया है, जिन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बीएसएनल की सेवा में समर्पित किया और सेवानिवृत्ति के पश्चात् भी इस संगठन को अपना मार्गदर्शन एवं अनुभव प्रदान कर इसे सुदृढ किया। इनकी छत्रछाया में ही हमारा यह संगठन फला-फूला है। जो वृक्ष की जड़ों को सींचते हैं, उन्हीं के कारण वृक्ष फलता-फूलता है। आज हम उन्हीं आधार स्तम्भों का अभिनंदन करने यहां एकत्रित हैं। उन्होंने कहा कि, आज जिन गणमान्य वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, उनमें से प्रत्येक ने इस संगठन एवं बीएसएनल परिवार के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। हम इन सभी महानुभावों का हृदय से अभिनंदन करते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts