Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: हिंदुत्व और राष्ट्र प्रेम के आदर्श हैं महाराणा प्रताप, जयंती...

Meerut News: हिंदुत्व और राष्ट्र प्रेम के आदर्श हैं महाराणा प्रताप, जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित, निकाली गई रैली

-

– वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित, निकाली गई रैली।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को राजपूत महासभा जनपद मेरठ की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बच्चा पार्क स्थित महाराणा प्रताप चौक पर अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रतिमा प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, मातृशक्ति और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन से हुई। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर हिंदू हृदय सम्राट को श्रद्धांजली दी। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम शोभा बढाई। पूजन के उपरांत सभी उपस्थिति लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

महासभा के अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और धर्म की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर अनूप सिंह राघव और संचालन महासचिव बनी सिंह चौहान ने किया। सुखपाल सिंह भाटी, भविचंद कुशवाह, आलोक सिसौदिया, सुभाष चौहान, देवेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, चंद्रपाल सिंह सोम, नवल सिंह राघव, शीतल गहलोत, गजेंद्र सिंह सिसौदिया, सुनील सोम, हिमांशु चौहान, सत्यवीर सिंह कुशवाह, सुनीता कुशवाह, राजेश कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह चौहान, उपेंद्र कुमार पुंडीर, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अंत में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के नेतृत्व में कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी से बच्चा पार्क स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा चौक तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवा तलवार और भालों के साथ दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts