Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, इलाके में मची अफरा-तफरी

मेरठ में खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, इलाके में मची अफरा-तफरी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित वार्ड-6 में शनिवार को सड़क खुदाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पानी की लाइन दुरुस्त करने के लिए चल रहे कार्य के बीच अचानक भूमिगत हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

 

 

बताया गया है कि कैंट बोर्ड की ओर से क्षेत्र में जलापूर्ति से जुड़ी खराबी को ठीक कराने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के समय मशीन गैस पाइपलाइन से टकरा गई, जिससे पाइपलाइन फट गई और तेजी से गैस निकलने लगी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, सदर बाजार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के लोगों को दूर हटाया गया और क्षेत्र में आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई।

वहीं, सूचना पर गेल गैस कंपनी के अधिकारी और तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल गैस सप्लाई को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब काफी देर की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस रिसाव के दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts