Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: 20 वर्षीय विवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता, पति ने थाने में...

मेरठ: 20 वर्षीय विवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी 

-

– सुबह घर से निकली रुकसाना का नहीं लगा सुराग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाला मोहम्मदपुर से 20 वर्षीय महिला रुकसाना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

 

 

रुकसाना के पति मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि पत्नी के अचानक गायब होने के बाद उन्होंने पहले रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया। इसके अलावा आसपास के कई इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन रुकसाना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर गुरुवार सुबह मोहम्मद सद्दाम अपने परिवार के लोगों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और महिला को जल्द तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts