HomeEducation Newsनीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी

नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी

-

– डायरेक्ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर करवाया गया। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब एनटीए ने सभी सेटों के प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी पीडीएफ फार्मेट में आॅफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स प्रोविजनल आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। जल्द ही आॅफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद छात्र तय तिथियों में उस पर आॅब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने का तरीका-

– नीट यूजी आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाएं।
– होम पेज पर पब्लिक नोटिस में पर क्लिक करें।
– अब सभी सेटों की आंसर की ओपन हो जाएगी।
– इसे आप डाउनलोड कर लें।
– अपने सेट के अनुसार प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।

आंसर की या किसी अन्य प्रकार की जानकारी या समस्या के निदान के लिए स्टूडेंट्स हेल्प लाइन नंबर- 011- 40759000/ 011- 69227700 या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर आॅफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को करवाया गया था। इस एग्जाम के लिए 22.7 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। लेकिन इस परीक्षा में देश के 4 राज्यों के स्टूडेंट्स का दबदबा देखने को मिला है। कुल स्टूडेंट्स में से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार एवं राजस्थान राज्य के कुल 9.4 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जो कुल 41 फीसदी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts