HomeCRIME NEWSShamli news: आईटीआई के छात्र की निर्मम हत्या, परिजनों में कोहराम

Shamli news: आईटीआई के छात्र की निर्मम हत्या, परिजनों में कोहराम

-

– रात को लापता हुआ गोविंद, सुबह नलकूप के कुएं में पड़ी मिली अधजली लाश।

शामली। चौसाना क्षेत्र में आईटीआई छात्र गोविंद का शव नलकूप के कुएं में मिला है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को जलाने के बाद कुएं में फेंका गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। चौसाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई। यहां गांव लक्ष्मीपुरा के जंगल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक नलकूप के कुएं में 20 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी गोविंद पुत्र सुनील के रूप में हुई है, जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का छात्र था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को जलाया गया और फिर कुएं में फेंक दिया गया।

 

 

परिजनों के अनुसार गोविंद सोमवार रात घर से चंद कदमों की दूरी पर घेर (पशुओं का अहाता) में सो रहा था। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद गांव के जंगल में स्थित एक नलकूप के कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

मृतक के चाचा अंकित कुमार ने बताया कि गोविंद का किसी से कोई विवाद या रंजिश होने की जानकारी परिवार को नहीं है। वह इस्सोपुर स्थित केएस डिग्री कॉलेज में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का छात्र था और पढ़ाई कर रहा था।

जिले के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts