Homepolitics newsपश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी ने बनाई बढ़त, तमिलनाडु में आई TVK की...

पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी ने बनाई बढ़त, तमिलनाडु में आई TVK की आंधी

-

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग चल रही है। अभी जो रुझान सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बड़ा फायदा होते हुए दिख रहा है। तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है और सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इन चुनावों में बीजेपी को बहुत कुछ हासिल होता हुआ दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जिस तरह रुझानों में बढ़त बनाई है, उसे देखकर लगता है कि राज्य में बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ी बात होगी और टीएमसी का विजय रथ रुक जाएगा।

वही हाल असम में भी दिख रहा है। यहां भी बीजेपी ने बहुत भारी बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस की हालत खराब है। तमिलनाडु में तो कमाल हो गया है और नई पार्टी TVK ने बहुत भारी बढ़त बनाई है, खबर लिखे जाने तक उसने सभी को पीछे छोड़ा हुआ है। अगर केरल की बात करें तो यहां कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा हुआ है और उसके नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे चल रहा है।

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पिछड़े

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, नवगठित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के सेल्वम डी इस सीट पर 1244 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के आगे

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के आगे निकल चुका है। 10 साल से सत्ता में रही लेफ्ट की मुश्किलें बढ़ रही हैं। वहीं बीजेपी भी केरल में अपनी उपस्थिति बढ़ाती नजर आ रही है।
कांग्रेस दफ्तर के पास ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts