Homeउत्तर प्रदेशMeerutMEERUT NEWS: स्कूलों की छुट्टी होते ही जाम से जूझ रही मेरठ...

MEERUT NEWS: स्कूलों की छुट्टी होते ही जाम से जूझ रही मेरठ शहर की सड़कें, जनता परेशान

-

– शहर के जाम का तोड़ नहीं निकाल पा रहे ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्कूलों की छुट्टी होते ही शहर की सड़कें जाम से जूझने लगती हैं। हालांकि सुबह से लेकर शाम तक शहर के कई चौराहों पर जाम रहता है। लेकिन स्कूलों की छुट्टी के बाद तो यह जाम और ज्यादा गंभीर स्थिति लेकर आता है। जिससे गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

 

 

वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी होते ही लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को खैरनगर और पटेलनगर क्षेत्रों में भी कई बार जाम लगा। जाम में फंसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही सैकड़ों अभिभावक दोपहिया और चार पहिया वाहनों से बच्चों को लेने पहुंच गए थे। स्कूल के बाहर रोड पर पूरी भीड़ थी। स्कूल की छुट्टी होते ही अभिभावक अपने बच्चों को वाहनों में लेकर चले तो रोड पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

दीवान स्कूल के सामने जाम लगा था। कई स्कूली वाहनों के अलावा लोग जाम में फंसे थे। इस रोड पर स्थित अधिकांश स्कूलों का अवकाश एक से डेढ़ के बीच में होता है। इस वजह से सैकड़ों छात्रों को लेने आने वाले अभिभावकों की भीड़ भी सड़क पर आ जाती है। इसी वजह से इस रोड पर अक्सर जाम लगता है।

दिल्ली रोड से वाया पटेल नगर जाने वाली सड़क पर भी जाम लगा था। कई माल वाहन रिक्शा, आटो, चार और दोपहिया वाहन जाम में फंसे थे। वहीं खैरनगर में रास्ता संकरा होने के कारण लोग जाम से रोजाना परेशान रहते हैं। दुकानों के बाहर व्यापारियों ने अपने तख्त, बेंच आदि सामान डाला हुआ है इस कारण यहां से निकलना भी मुश्किल है।

कई चौराहों पर पूरा दिन जाम

शहर का गांधी आश्रम चौराहा सुबह से शाम तक जाम जूझता हुआ नजर आता है। यहां पर कभी भी ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं रहती है। यहां पर सबसे ज्यादा समस्या मार्ग और डिवाइडर निर्माण के काम को लेकर है। गांधी आश्रम चौराहा से तेजगढ़ी तक नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन अब फिर दोबारा से अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts