शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम ललियाना से एक नाबालिग बच्चा लापता हो गया है। मौ. जुनैद पुत्र आस मौ 28 अप्रैल की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। हालांकि, वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही दिनभर बाद घर लौटा। जुनैद का कोई पता न चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने पहले स्कूल में संपर्क किया, जहां पता चला कि जुनैद वहां पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिवार ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती गई। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर जुनैद की खोजबीन में सहयोग किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। परिजन अब लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मौ. जुनैद के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है, तो तुरंत दिए गए संपर्क नंबर 8477965464 पर सूचित करें।
जुनैद की सुरक्षित वापसी के लिए हर छोटी से छोटी सूचना महत्वपूर्ण हो सकती है। क्षेत्र के लोगों से अनुरोध है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि जल्द से जल्द उसका पता चल सके।


