Homeउत्तर प्रदेशMeerutपत्रकारों के लिए बनाई जाए आवासीय कॉलोनी

पत्रकारों के लिए बनाई जाए आवासीय कॉलोनी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। संयुक्त प्रेस क्लब (रजि.) की ओर से पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार एवं उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक 10 सूत्रीय मांगपत्र उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया गया है। यह मांगपत्र मुख्यमंत्री के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए सौंपा गया।

 

पत्रकारों के लिए बनाई जाए आवासीय कॉलोनी

 

संयुक्त प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए यह मांगपत्र प्रस्तुत किया गया है।

मांग पत्र में कहा कि सभी समाचार पत्रों के संपादकों को पूर्व की भांति एडिटर कार्ड जारी किए जाएं। संवाददाताओं एवं छायाकारों को सरकारी चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। सभी पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। किसी भी पत्रकार के खिलाफ बिना जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए। मान्यता प्राप्त समिति की बैठक शीघ्र कराई जाए। सभी पत्रकारों का सरकारी स्तर पर बीमा कराया जाए।

60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रति माह 8000 रुपये पेंशन दी जाए। समाचार पत्रों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मेरठ द्वारा सुचारू रूप से पास किया जाए। पत्रकारों के लिए विशेष कॉलोनी का निर्माण कराया जाए। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts