– ट्रक की चपेट में आया ढाबा कर्मी, मौत ।
– अलीगढ़ निवासी वेटर की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी।
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में ढाबा कर्मी की मौत हो गई। सासनी कोतवाली क्षेत्र में हनुमान चौकी के पास देर रात एक ट्रक ने पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के पला रोड के निवासी थे। राधेश्याम हनुमान चौकी के निकट स्थित एक ढाबे पर वेटर का काम करते थे। यह घटना कल देर रात करीब 1 बजे उस समय हुई जब वे पैदल सड़क पार कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार के सदस्य भी हाथरस पहुंच गए हैं। राधेश्याम अपने पीछे चार संतानों को छोड़ गए हैं।

