HomeEducation Newsमेरठ: दीक्षांत समारोह में डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान हुई सम्मानित

मेरठ: दीक्षांत समारोह में डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान हुई सम्मानित

-

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान को “मास्टर ऑफ़ डेंटल सर्जरी” की उपाधि से नवाजा गया। सुभारती यूनिवर्सिटी के 11 दीक्षांत समारोह में डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान को मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के द्वारा “मास्टर आफ डेंटल सर्जरी वर्ष 2024 की उपाधि से नवाजा गया।

 

Dr. Soumya Sharma Vihaan

 

मेरठ कचहरी पुल स्थित मेरठ कॉलेज परिसर में संचालित “विजन डेंटल क्लिनिक” की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान को रविवार को सुभारती यूनिवर्सिटी में यह सम्मान प्राप्त हुआ।

डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान के पति भी डॉक्टर अर्जित विहान शहर के एक जाने-माने दंत चिकित्सक हैं। इस उपलब्धि पर सभी लोगों ने डॉक्टर सौम्या शर्मा विहान को बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित की। विजन विद्यापीठ सिवाया के अध्यक्ष रविंद्र विहान व पूजा विहान ने भी अपनी पुत्रवधू की उपलब्धि पर खुशी जताई।

डॉक्टर सौम्या की इस उपलब्धि पर उनके पिता कर्नल शिव अवतार शर्मा व माता नीति शर्मा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। अर्पित विहान व दीपशिखा विहान ने बताया कि डॉक्टर सौम्या की इस उपलब्धि पर परिवार में उत्सव का माहौल है तथा सभी शुभचिंतकों के बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts