HomeWorld Newsअमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज

-

– पाकिस्तान में शांति वार्ता की तैयारियां पूरी।

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच, शनिवार को ईरान और अमेरिका, पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दूसरे दौर की वार्ता के लिए अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भेज रहे हैं, वहीं ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मुताबिक, ईरान का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे।

 

 

यह बातचीत ईरान-हिजबुल्लाह संघर्ष-विराम को तीन हफ्ते के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद हो रही है। हालांकि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद शुरू हुआ युद्ध अभी खत्म होने के करीब भी नहीं दिख रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि दूत ईरानी प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने की बातचीत करेंगे, लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि दोनों दूत अराघची के साथ बातचीत करेंगे। लेविट ने कहा हमें उम्मीद है यह एक सार्थक बातचीत होगी और उम्मीद है कि इससे किसी समझौते की दिशा में प्रगति होगी।

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद की यात्रा नहीं करेंगें, लेकन वह पूरी तरह बातचीत में शामिल रहेंगे। ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में रुकने के बाद अराघची युद्ध को खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा के करने के लिए ओमान और रूस का दौरा करेंगे।

इस्लामाबाद में हो रही बातचीत का यह दूसरा दौर है। इससे पहले 11-12 अप्रैल को पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की बीच बीतचीत तीन अहम मुद्दों पर असहमति के कारण विफल हो गई थी, जिनमें तेहरान का अत्याधिक संवर्धित यूरेनियम और उसका परमाणु भविष्य, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और लेबनान में इजरायल का युद्ध शामिल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts