Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: यूपी के 60 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट

UP Weather: यूपी के 60 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट

-

– कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कल से बारिश के आसार।

लखनऊ। यूपी में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज देश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, काशी, हमीरपुर और आगरा का पारा भी 44 डिग्री के पार चला गया।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचे। दिन में पारा 45-46 डिग्री तक पहुंच सकता है। 21 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है, यानी रातें भी गर्म रहेंगी।

मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार से मौसम में बदलाव होगा। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले, 2008 में अप्रैल में तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। आगरा में सड़कों पर नगर निगम पानी की बौछारें डाल रहा है, ताकि राहगीरों को दिक्कत न हो। गर्मी का असर जानवरों पर भी पड़ रहा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा पानी से बाहर नहीं निकल रहा। कानपुर चिड़ियाघर में बाघ को ओआरएस का घोल दिया जा रहा है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। बारिश हुई तो पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts