HomeTrendingपीएम मोदी हुगली नदी में नाव की सवारी करते आए नजर, नाविकों...

पीएम मोदी हुगली नदी में नाव की सवारी करते आए नजर, नाविकों से भी मिले; देखिये तस्‍वीरें

-

– हुगली नदी में हाथों में कैमरा लिए पीएम मोदी ने नाव की सवारी की।

हुगली: बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। अब दूसरे चरण वाली सीटों के लिए प्रचार अभियान तेज है। इस बीच शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी हुगली नदी में नाव की सवारी करते नजर आए। इसकी उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

 

 

झालमुढ़ी के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में नाव की सवारी करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हुगली में नाव की सवारी की है। पीएम मोदी खुद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की है। इस दौरान पीएम मोदी ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में पीएम मोदी नाव में हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुगली में नाव की सवारी वाली तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है।

 

 

हुगली नदी में नाव की सवारी वाली तस्वीरों के साथ शुक्रवार सुबह पीएम ने ‘एक्स’ पर तीन पोस्ट किए। जिसमें वो हाथों में कैमरा लिए नाव की सवारी करते तो दिख ही रहे हैं, साथ ही लोगों से भी घिरे नजर आए।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने आगे लिखा- आज सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया—यह माँ गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था।

‘एक्स’ पोस्ट में पीएम ने आगे लिखा- साथ ही, मुझे वहां नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत करने की प्रवृत्ति सचमुच सराहनीय है; और मैं वहाँ सुबह सैर करने वालों से भी मिला। हुगली के तट पर, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।

मालूम हो कि बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ 92.66 फीसदी वोटिंग हुई है। अब राज्य में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जिसके लिए चुनाव प्रचार तेज है। इस बीच पीएम ने शुक्रवार को हुगली में नाव की सवारी की। इससे पहले पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुढ़ी का स्वाद चखा था। झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अचानक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts