UP Board 10th 12th Result 2026 : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यहां देखें रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक और लेटेस्ट अपडेट्स।
UP Board के 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ठीक 4 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परीक्षार्थी UMANG APP के क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए सलाह दी जाती है कि छात्र डिजिलॉकर पोर्टल का भी उपयोग करें ताकि बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:
रिजल्ट के समय घबराएं नहीं। अगर वेबसाइट लोड न हो, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा यह सूचना सार्वजनिक की गई है कि परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किए गए हैं।
12वीं के टॉपर्स की लिस्ट-
12वीं के टॉपर्स की लिस्ट-
12वीं के टॉपर्स की लिस्ट-
पहला स्थान – शिखा वर्मा (97.60%), सीतापुर
दूसरा स्थान – नंदिनी गुप्ता, श्रेया वर्मा (97.20)
तीसरा स्थान – सुरभि यादव, पूजा पाल (97 प्रतिशत)
10वीं के टॉपर्स की लिस्ट-
10वीं के टॉपर्स की लिस्ट-
ऐसा रहा हाईस्कूल और 12वीं का रिजल्ट-
हाईस्कूल में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।