Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर निगम में अनपढ़ चालक को बनाया दिया सहायक फोरमेन

नगर निगम में अनपढ़ चालक को बनाया दिया सहायक फोरमेन

  • पशुपालन एवं कल्याण अधिकारी का कारनामा, नियमों की उड़ाई धज्जियां,
  • अधिनियम में सहायक फोरमेन/कार्यवाहक सफाई नायक का पद नहीं।

प्रेमशंकर, मेरठ। नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़े कितनी गहरी है इसका उदाहरण है।जब निगम के ही एक अधिकारी ने अपने पद का दुर्उपयोग करते हुए उस पद पर अनपढ़ चालक की नियुक्ति कर दी जिनपर कम से कम हाईस्कूल पास और आईटीआई मेकेनिकल की योग्यता अनिवार्य है। निगम के ही एक कर्मचारी ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत की है जिसमें इस प्रकरण का खुलासा किया गया है।

– पशुपालन एवं कल्याण अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप

शारदा न्यूज को मिले शिकायत पत्र में नगर निगम के पशुपालन एवं कल्याण अधिकारी डा. हरपाल सैनी पर गंभीर आरोप लगाए गये है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हरपाल सैनी ने अनपढ़ चालक को तीनों वाहन डिपो का सहायक फोरमेन बना दिया है जो नियमों के विपरीत है। इस पद के लिए हाईस्कूल एवं आईटीआई मेकेनिकल की योग्यता अनिवार्य है। इसके आभाव में रोडवेज के फोरमेन की संतुष्टि के आधार पर वाहन की मरम्मत किया जाना आवश्यक है।

– नगर निगम अधिनियम में यह पोस्ट ही नहीं

शिकायतकर्ता ने नगर आयुक्त को लिखे शिकायतपत्र में बताया है कि नगर निगम अधिनियम में सहायक फोरमेन/कार्यवाहक सफाई नायक जैसे पदों का कोई सृजित पद नहीं है। यह दोनों पद पशुकल्याण एवं कल्याण अधिकारी हरपाल सैनी द्वारा स्वयं सृजित किये गए है। शिकायतकर्ता ने हरपाल सैनी पर खुद को नगर निगम अधिनियम से ऊपर बताते हुए राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए है। सवाल यह है कि क्या सरकार की जीरो टालरेंस की नीति इसी तरह काम कर रही है?

 

नगर निगम में जिस चालक प्रवीण कुमार को तीनों वाहन डिपो का सहायक फोरमेन बनाया गया है वह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस पद पर इसी तरह वरिष्ठ चालकों की नियुक्ति होती रही है जो यह नियमों के विपरीत नहीं है। – डा. हरपाल सैनी, पशुपालन एवं कल्याण अधिकारी, नगर-निगम मेरठ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments