HomeAccident NewsHathras accident: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक...

Hathras accident: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक की मौत

-

– आगरा रोड पर हादसा, बाइक से ससुराल जाते समय डंपर ने टक्कर मारी।

हाथरस। आगरा रोड पर आज सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला तमना की गढ़ी निवासी 34 वर्षीय रवि राजा पुत्र अनेक सिंह के रूप में हुई है।

 

Hathras accident

 

रवि राजा प्राइवेट जॉब करता था और उसकी ससुराल आगरा के एत्मादपुर में है। आज सुबह वह अपनी बाइक से ससुराल जा रहा था। आगरा रोड पर सरस्वती इंटर कॉलेज के पास एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रवि राजा के परिवार को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। रवि राजा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts