Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: एक सप्ताह चलेंगे गर्म हवा के थपेड़े, 42 डिग्री के...

UP Weather: एक सप्ताह चलेंगे गर्म हवा के थपेड़े, 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

-

– दिन के साथ-साथ रातों में गर्मी बढ़ी, पछुआ हवा के असर से तापमान बढ़ा।

लखनऊ। पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से तेज धूप निकली हुई है। इस बीच पछुआ हवा का दौरा जारी है। इसके चलते फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा।

 

 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है।

आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं वार्म नाइट की संभावना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts