HomeAccident Newsइंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 8 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 8 लोगों की मौत

-

जकार्ता (इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर दो पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर PT मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का था। यह गुरुवार को वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले से उड़ा था। उड़ान भरने के मात्र पांच मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर कुबु राया जिले में स्थित दूसरे पाम ऑयल प्लांटेशन की ओर जा रहा था।

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजी दलों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया और दो क्रू सदस्यों तथा छह यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए लोगों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था। लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह देश है, जो कि परिवहन दुर्घटनाओं से लगातार जूझ रहा है। यहां हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं और फेरी (नौका) डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts