Homepolitics newsअखिलेश बोले- बीजेपी ने नारी को नारा बना दिया

अखिलेश बोले- बीजेपी ने नारी को नारा बना दिया

-

 वोट कम हो रहा है इसलिए महिला आरक्षण लेकर आए हैं 


एजेंसी ,नई दिल्ली मोदी सरकार आज देश की आधी आबादी को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार ने आज लोकसभा में तीन अहम बिल पेश किए इनमें महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026, दूसरा परिसीमन विधेयक 2026 और तीसरा केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक, 2026 शामिल है। इन बिल का मकसद 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को पूरी तरह ऑपरेशनलाइज करना है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन तीनों बिलों को आज लोकसभा में पेश किया।

लोकसभा में बिल पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय तय किया गया है। पीएम मोदी दोपहर 3 बजे इस पर भाषण देंगे। 17 अप्रैल को लोकसभा में चर्चा के बाद तीनों बिलों पर वोटिंग होगी। वहीं, राज्यसभा में तीनों बिल 18 अप्रैल को पेश किए जाएंगे जहां चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। 18 अप्रैल को ही राज्यसभा में चर्चा के बाद वोटिंग कराई जाएगी। मोदी सरकार ने बिल को लेकर पूरी तैयारी की है वहीं, विपक्ष भी बिल के विरोध में उतर आया है। विपक्ष का कहना है कि वो महिला आरक्षण बिल के विरोध में नहीं है लेकिन इससे जुड़े परिसीमन को लेकर उसका विरोध है।

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की चुनावी घपलेबाजी का भंडाफोड़ हो गया है। SIR कहने को तो SIR था लेकिन सच्चाई में वो NRC का रूप था। SIR के मामले में वोट काटने का काम शुरू हुआ तो हमारे PDA प्रहरियों ने वोट बचा लिया। जब हम वोट बचाने में कामयाब हो गए तो भाजपा फॉर्म 7 लेकर आई। भाजपा निराशा के इस दौर से उबरने के लिए बिल लेकर आ रही है। भाजपा का वोट कम हो रहा है इसलिए आरक्षण लेकर आए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts