Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: भूमाफियाओं ने किया वक्फ जमीन का फर्जी बैनामा

Meerut News In Hindi: भूमाफियाओं ने किया वक्फ जमीन का फर्जी बैनामा

-

– हिस्ट्रीशीटर समेत पांच नामजद और अन्य के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में पांच नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अहमदपुरा, अब्दुल्लापुर निवासी सैयद जफर अब्बास नकवी ने यह शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

शिकायतकर्ता सैयद जफर अब्बास नकवी ने कंकरखेड़ा के अशोक मारवाड़ी, हिस्ट्रीशीटर जिया अब्बास और उनके साथियों पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मेरठ द्वारा जारी निषेधात्मक आदेश (पत्रांक 768, दिनांक 29 फरवरी 2024 व 07 मार्च 2024) और राज्यपाल के आदेश के तहत वक्फ संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक थी। इसके बावजूद, आरोपियों ने साजिश रचकर फर्जी दस्तावेज बनाए।

आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर खसरा नंबर 15/1, ग्राम नंगला ताशी कासमपुर की भूमि को अवैध रूप से अपने साथियों के नाम बैनामा कर दिया गया। मुख्य आरोपी जिया अब्बास को वर्ष 2023 में हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था और उसके खिलाफ पहले भी रासुका व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मेरठ ने पत्रांक 941, दिनांक 13 फरवरी 2026 के माध्यम से उप निबंधक, मेरठ को इन बैनामों को पूर्णत: अवैध बताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहरीर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय और वक्फ बोर्ड के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने जिया अब्बास, रोहतास पहलवान, रिफाकत अली गांधी, अशोक मारवाड़ी, अली जैदी व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और फर्जी दस्तावेजों की जांच की मांग की है।

भाजपा नेता अफाक सैफी ने भी इस मामले में कई बार शिकायत की है। उन्होंने कहा कि यह वक्फ बोर्ड की जमीन है और कुछ लोग इसे हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी शिकायत के बाद पहले भी कब्जे के प्रयास रुक चुके हैं। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts