– तीन दिन में 80 व्हाट्सएप ग्रुप बने, हिंसा भड़काई गई, मानेसर हिंसा से जुड़े तार।
नोएडा। हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हैं। सेक्टर-57 में इंडस्ट्री खुली है। सभी कामगार अपनी-अपनी कंपनी में काम करने जा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल मौजूद है। अलग-अलग हिस्से में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे तीन संगठनों का नाम सामने आया है। मजदूर बिगुल दस्ता संगठन इनमें प्रमुख है। इस संगठन के प्रमुख रूपेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही श्रमिकों को भड़काने वाले 18 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से की है। ये सभी आरोपियों ने श्रमिकों को प्रदर्शन के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें हिंसा के लिए उकसाया था।


