HomeदेशMumbai Fire: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बड़ा हादसा, झुग्गियों में...

Mumbai Fire: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बड़ा हादसा, झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर फटे, अबतक 3 की मौत

-

– दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुंबई: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, हालांकि दमकल विभाग ने कई सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात झुग्गियों में भयानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। झुग्गियों में आग मीरा भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 में लगी। भीषण आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में झुलसने की वजह से दो बच्चों और एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहित को मिलाकर कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। हालांकि, दमकल विभाग ने कई सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और देर रात 1 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

झुग्गियों में आग लगते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया, तब जाकर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता का अंदाजा ऊंची उठती लपटों को देखकर लगाया जा सकता है।

झुग्गियों में लगी भीषण आग का वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है। ऊंची उठती लपटें और आसमान में उठता धुएं का काला गुबार देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल दहल गए। इस हादसे में न जाने कई परिवार बेसहारा हो गए हैं। उनका सबकुछ आग में जलकर राख हो चुका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts