HomeCRIME NEWSअलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने की नवीं की छात्रा हैवानियत, हिरासत...

अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने की नवीं की छात्रा हैवानियत, हिरासत में आरोपी

-

– नवीं की छात्रा को बहलाकर ले गया, किया गैंगरेप।

– अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने की हैवानियत, 4 महीने पहले हुई थी लापता।

गोरखपुर। नवीं की छात्रा के साथ 10 लोगों ने रेप किया। एक नवंबर को सुबह 9 बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढा। फिर 7 नवंबर को थाने में गुमशुदी दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की। 23 मार्च को छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि एक युवक के बहकावे में वो चली गई थी। इसके बाद उसके साथ कई होटलों में अलग-अलग दिन 10 लोगों ने रेप किया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

 

 

कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने छात्रा को भगाने के आरोपी एक युवक को पकड़ा। इसके बाद होटल संचालक सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को 4 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र की है। चौरीचौरा इलाके की रहने वाली 14 साल की छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर 2025 को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचकर 7 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। काफी समय तक तलाश के बाद 23 मार्च को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर और होटल संचालक धर्मराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं, छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 10 लोगों ने रेप किया। इसी आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts