Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: लाठी-तलवार से हमला कर तीन को घायल किया, मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर: लाठी-तलवार से हमला कर तीन को घायल किया, मुकदमा दर्ज

-

– करणी सेना पदाधिकारी पर विवाद और मारपीट का आरोप।


बुलंदशहर। साठा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडों और तलवारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी अमित चौहान उर्फ पिंकू पर पड़ोसियों को अक्सर गाली देने का आरोप है। पड़ोसियों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। घटना वाले दिन, अमित चौहान ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी गाड़ी पीड़ित परिवार पर चढ़ाने का प्रयास किया।

 

 

पीड़ित परिवार द्वारा विरोध करने पर, अमित और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर पत्थर बरसाए। इस हमले में पति-पत्नी और उनके पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल परिवार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आरोपी अमित चौहान उर्फ पिंकू अक्सर झगड़े करता रहता है। उसे पहले भी कई बार स्थानीय पुलिस अन्य मामलों में थाने ले जा चुकी है। आरोप है कि वह नशे की हालत में हिंसक घटनाओं को अंजाम देता है। पिछले दिनों पुलिस ने उसके पास से मादक पदार्थ भी बरामद किया था। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते को भी पीड़ितों पर छोड़ दिया, जिससे एक युवक घायल हो गया।

आरोपी अमित चौहान उर्फ पिंकू को करणी सेना का पदाधिकारी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह करणी सेना से जुड़े होने की धमकी देकर लोगों को डराता-धमकाता है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts